एमओ से मांगी दो लाख रुपये की रंगदारी
शाहपुर पटोरी: पटोरी के एमओ दिनेश चंद्र मांझी को मोबाइल पर धमकी दी गयी है. दो लाख रुपये की मांग की गयी है. यह भी कहा गया कि यदि वे पैसे नहीं देते हैं तो उन्हें जान से मार दिया जायेगा. धमकी के बाद एमओ ने पटोरी थाने में एक सनहा दर्ज कराया है. दर्ज […]
धमकी के बाद एमओ ने पटोरी थाने में एक सनहा दर्ज कराया है. दर्ज सनहा में कहा गया है कि उनके मोबाइल पर 2 जनवरी की दोपहर मोबाइल से धमकी दी गयी. उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गयी. साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि यदि शीघ्र पैसा न मिला तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा. पुन: 3 जनवरी को दिन के 2:32 में उसी नंबर से उन्हें फिर धमकी दी गयी और पैसे की मांग की गयी.
उन्हें फोन पर कहा गया कि ‘दो लाख रुपये शीघ्र पहुंचवा दो, नहीं तो गोली मार देंगे’. धमकी के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारी व अनुमंडल के विभिन्न पदाधिकारी व पुलिस अधिकारी से बात की और थाने में सनहा दर्ज कराया. वे अभी अनुमंडल के तीनों प्रखंडों में आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार में हैं. इस संबंध में डीएसपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आपूर्ति पदाधिकारी को मिली धमकी के बाद प्रशासन जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोषी को शीघ्र पकड़ लिया जायेगा और कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










