जीआरपी से सीआइटी तक घूमता रहा मेमो
फोटो संख्या : 9 व 10सीनियर डीसीएम को करनी पड़ी पहलमामला जंकशन पर पड़े दो भिखारियों कासमस्तीपुर. स्थानीय जंकशन पर कई दिनों से पड़े दो भिखारियों को लेकर उचित कदम उठाये जाने को लेकर मंगलवार को मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय से जारी मेमो दिन भर जीआरपी कार्यालय तक दौड़ लगाता रहा. सीनियर डीसीएम जफर आजम […]
फोटो संख्या : 9 व 10सीनियर डीसीएम को करनी पड़ी पहलमामला जंकशन पर पड़े दो भिखारियों कासमस्तीपुर. स्थानीय जंकशन पर कई दिनों से पड़े दो भिखारियों को लेकर उचित कदम उठाये जाने को लेकर मंगलवार को मुख्य टिकट निरीक्षक कार्यालय से जारी मेमो दिन भर जीआरपी कार्यालय तक दौड़ लगाता रहा. सीनियर डीसीएम जफर आजम की पहल पर देर संध्या जीआरपी ने मेमो को स्वीकार किया. इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार जंकशन के प्लेटफार्म संख्या 4 व 9 पर कई दिनों से दो भिखारियों ने डेरा जमा रखा था. इसकी स्थिति अब मरनासन्न हो गयी थी. इसे देखते हुए सीआइटी अरुण कुमार ने जीआरपी को मेमो जारी कर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया. बताया गया है कि जीआरपी उसे वापस कर दिया. इसके बाद सीआइटी ने इसकी जानकारी सीनियर डीसीएम को दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीनियर डीसीएम श्री आजम ने पहल की तब जाकर मेमो स्वीकार कर लिया गया. बताते चलें कि जंकशन परिसर में अब तक 6 भिखारियों की मौत हो चुकी है. इधर, संपर्क करने पर सीनियर डीसीएम ने बताया कि इस मामले में पहल की गयी है. जल्द ही दोनों को अस्पताल में भरती कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










