अवैध अनाज मामले में प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

खानपुर. थाना क्षेत्र के साहपुर गांव में एक निजी गौदाम में जब्त सरकारी खाद्यान्न मामले में मकान मालिक प्रवीण कुमार झा पर एमओ द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस मामले की जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विद्याकांत लाल दास ने बताया कि गोदाम का सील तोड़कर गौदाम में रखे सरकारी गेहूं […]

विज्ञापन

खानपुर. थाना क्षेत्र के साहपुर गांव में एक निजी गौदाम में जब्त सरकारी खाद्यान्न मामले में मकान मालिक प्रवीण कुमार झा पर एमओ द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस मामले की जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विद्याकांत लाल दास ने बताया कि गोदाम का सील तोड़कर गौदाम में रखे सरकारी गेहूं की बोरी की गिनती की गयी जिसमें एसएफसी की 421 बोरी गेहूं पायी गयी. उन्होंने यह भी बताया कि प्रवीण झा के पिता के द्वारा एक एकरारनामा पत्र प्रस्तुत किया गया है. इसमें 27 नवंबर 214 को गोदाम किराये पर दिनेश कापर को देने का उल्लेख है. एमओ यह भी बताया कि जिस गोदाम में अवैध रूप से सरकारी अनाज पाया गया है वह मकान प्रवीण कुमार झा का है. वहीं गोदाम में रखे सभी सरकारी खाद्यान्न को स्थानीय डीलर तालेश्वर झा को जिम्मेनामे पर दिया गया है. वहीं थानाध्यक्ष राजू कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रूप से सरकारी अनाज रखने के मामले में मकान मालिक सहित तीन लोगों पर थाना कांड सं 3/15 दर्ज कर आरोपित प्रवीण कुमार झा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं दो आरोपित वकील पासवान एवं महेश कुमार महतो की गिरफ्तारी की गयी है. ज्ञात हो कि विगत 5 जनवरी 215 को गुप्त सूचना के आधार पर सदर अनुमंडल अधिकारी सुधीर कुमार व एएसपी आनंद कुमार के द्वारा साहपुर गांव में उक्त गोदाम में छापेमारी की गयी थी. इसमें सैकड़ों बोरी सरकारी खाद्यान्न अवैध रूप से पाया गया था. इसके बाद मामले की तहकीकात के बाद गोदाम को सील कर दिया गया था. इस दौरान खानपुर व अगंारघाट थाना के अलावे काफी मात्रा में पुलिस बल तैनात थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन