उवि जगतसिंहपुर : एचएम पर प्रपत्र 'क' गठित करने का निर्देश
आदर्श ग्राम सभा के क्रम में छात्राओं ने की एचएम की शिकायतसंचालित योजनाओं की राशि देने के एवज में एचएम द्वारा लिये जा रहे थे 30 रुपये प्रतिनिधि, समस्तीपुरप्रखंड के उच्च विद्यालय हरपुरसिंघिया जगतसिंहपुर की छात्र-छात्राओं ने जब आयोजित आदर्श ग्राम सभा में डीएम एम. रामचंद्रुडु से प्रभारी एचएम के क्रियाकलापों की शिकायत की गयी […]
आदर्श ग्राम सभा के क्रम में छात्राओं ने की एचएम की शिकायतसंचालित योजनाओं की राशि देने के एवज में एचएम द्वारा लिये जा रहे थे 30 रुपये प्रतिनिधि, समस्तीपुरप्रखंड के उच्च विद्यालय हरपुरसिंघिया जगतसिंहपुर की छात्र-छात्राओं ने जब आयोजित आदर्श ग्राम सभा में डीएम एम. रामचंद्रुडु से प्रभारी एचएम के क्रियाकलापों की शिकायत की गयी तो त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कल्याण पदाधिकारी को अविलंब जांच करने का निर्देश दिया गया. जांच के क्रम में छात्रों के द्वारा की गयी शिकायत सही निकली. विद्यालय पहुंच डीएम ने डीइओ को प्रभारी एचएम के विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित कर कार्रवाई के लिए मुख्यालय को प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया. जानकारी के मुताबिक आदर्श ग्राम के लिए वाजितपुर में ग्राम सभा आयोजित की जा रही है. विद्यालय के दर्जन भर छात्र पहुंच डीएम से एचएम के द्वारा योजना की राशि देने के एवज में 30 रुपये की मांग की जा रही थी. डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने का निर्देश दिया. जांच पदाधिकारियों ने जब उपस्थिति छात्र व छात्राओं से पूछताछ की तो शिकायत सच निकली. डीएम खुद विद्यालय पहुंच छात्रों से पूछताछ की. छात्रों ने बताया कि पोशाक, छात्रवृत्ति व साइकिल योजना की राशि देने के एवज में कुल 30 रुपये की मांग की जा रही थी. साथ ही नियमित रूप से विद्यालय से एचएम के अनुपस्थित रहने की भी शिकायत छात्रों के द्वारा की गयी. जब प्रभारी एचएम चंदेश्वर पांडेय की खोजबीन शुरू की गयी तो वे विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










