बीडीओ ने किया योजनाओं का निरीक्षण
मोरवा. प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं की जांच की. मरीचा के डीलर चंद्रिका राय व केशोनारायणपुर के सुरेश प्रसाद शर्मा के दुकानों की जांच की गयी. अधिकारी ने बताया कि मरीचा का दुकान बंद पाया गया और न ही कहीं नोटिस दिखा और न ही स्टॉक एवं दर […]
मोरवा. प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं की जांच की. मरीचा के डीलर चंद्रिका राय व केशोनारायणपुर के सुरेश प्रसाद शर्मा के दुकानों की जांच की गयी. अधिकारी ने बताया कि मरीचा का दुकान बंद पाया गया और न ही कहीं नोटिस दिखा और न ही स्टॉक एवं दर से संबंधित बोर्ड. इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 114 की जांच की गयी जहां मीनू में गड़बड़ी पाया गया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिसवारा सूर्यपुर में बन रहे भवन निर्माण के गुणवत्ता में कमी पायी गयी.अधिकारी के अनुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को लिखा जा रहा है. ज्ञात हो कि बीडीओ के निरीक्षण के बाद से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










