अब मौसम शुष्क रहने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 19़ 8 एवं 13़ 3 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा की औसत गति 5़ 4 किमी प्रति घंटा रिकार्ड किया गया. इस अवधि में 2़ 0 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई. मौसमीय वैद्यशाला पूसा के आकलन के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 19़ 8 एवं 13़ 3 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा की औसत गति 5़ 4 किमी प्रति घंटा रिकार्ड किया गया. इस अवधि में 2़ 0 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई. मौसमीय वैद्यशाला पूसा के आकलन के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान मेंे कभी-कभी हल्के बादल देखे जा सकते हैं. हालांकि आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. रात एवं सुबह में कुहासा लग सकता है. औसतन 4 से 8 किमी प्रति घंटा की गति से 8 जनवरी को पुरवा हवा व इसके बाद पछुआ हवा चलने की संभावना है. न्यूनतम तापमान के 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान के 18 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. पछुआ हवा चलने से ठंड बढ़ सकती है. जारी मौसम को देखते हुए समय पर बोयी गयी गेहूं की फसल जो 40 से 45 दिनों की हो चुकी है उसमें दूसरी सिंचाई कर 30 किलो ग्राम नेत्रजन का प्रति हेक्टेयर की दर से उपरिवेशन करें. विलंब से बोयी गयी गेहूं की फसल जो 21 से 25 दिनों की हों गयी हो उसमें सिंचाई कर 40 किलो नेत्रजन प्रति हेक्टेयर की दर से उपरिवेशन करें. ज्ञात हो कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 18़ 3 डिग्री सेल्सियस सामान्य 2़ 7 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 9़ 5 डिग्री सेल्सियस सामान्य 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन