अस्पताल में कंबल वितरण करते सीएस

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. बढ़ी हुई ठंड को देखते हुए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने सदर अस्पताल पहुंच मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया. इसका नेतृत्व नगर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार मंडल ने किया. भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने मरीजों के बीच कंबल वितरण करते हुए […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. बढ़ी हुई ठंड को देखते हुए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने सदर अस्पताल पहुंच मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया. इसका नेतृत्व नगर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार मंडल ने किया. भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने मरीजों के बीच कंबल वितरण करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में नि:सहायों व गरीबों की सेवा करना ही मानवता है. उन्होंने इसके साथ ही जिला प्रशासन से गरीबों के बीच ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने की मांग की है. मौके पर भाजपा युवा मोरचा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार, सहकारिता राज मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार राज, किसान मोरचा के प्रदेश कार्य सदस्य शैलेंद्र सिंह, राकेश रंजन पिंटू, मुकेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार, रंजीत कुमार रंभू, नवल किशोर शर्मा, अशोक गुप्ता, वसीम अख्तर समेत विभाग के अधिकारी व चिकित्सक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन