मंडलों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
समस्तीपुर. भाजपा अति पिछड़ा मंच की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने की. इसमें जिले के सभी मंडलों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर मंडल सदस्यता प्रभारी भी मनोनीत किये गये. वहीं आगामी 20 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह […]
समस्तीपुर. भाजपा अति पिछड़ा मंच की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने की. इसमें जिले के सभी मंडलों में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसको लेकर मंडल सदस्यता प्रभारी भी मनोनीत किये गये. वहीं आगामी 20 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह जिला में मनाया जायेगा. वहीं आगामी 23 जनवरी को पटना में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में जिला से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी पर चर्चा हुई. वहीं छात्रवृत्ति में कटौती के विरोध में कर्पूरी स्मारक के सामने पूर्व सीएम नीतीश कुमार व सीएम जीतनराम मांझी का पुतला दहन किया गया. मौके पर रामबाबू शर्मा, राकेश कुमार कर्मशील, राम कुमार सिंह, उमेश साह, मीडिया प्रवक्ता शशिकांत झा चुनचुन, कैलाश पंडित, सुधीर कापर, दीपक कुमार, संजय कुमार साह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










