बेलारी को हरा माधोपुर ने कप पर कब्जा जमाया
वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के आरसीआर कॉलेज बाबूपुर के खेल मैदान में चल रहे नेशनल क्रि केट कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में माधोपुर ने बेलारी को 12 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माधोपुर की टीम ने ओमकांत द्वारा 23 गेंद में बनाये गये 30 रनों की मदद […]
वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र के आरसीआर कॉलेज बाबूपुर के खेल मैदान में चल रहे नेशनल क्रि केट कप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में माधोपुर ने बेलारी को 12 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए माधोपुर की टीम ने ओमकांत द्वारा 23 गेंद में बनाये गये 30 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 135 रन बनाया. जवाब में खेलने उतरी बेलारी की टीम 18.2 ओवर में 123 रनों पर हीं सिमट गयी. माधोपुर के ओमकांत ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 3.3 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट लिये. उसके इस हरफनमौला प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. बेलारी के मनीष को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. विजेता टीम को सारी के पैक्स अध्यक्ष नागमणि तथा उपविजेता टीम को साधनसेवी इरफान अहमद के द्वारा कप प्रदान किया गया. मैच में निर्णायक की भूमिका पप्पू सहनी व ताज बाबू व उद्घोषक की भूमिका प्रमोद कुमार ने निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










