दो बीएओ का वेतन स्थगित
फोटो संख्या : 13कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई योजनाओं की समीक्षासमस्तीपुर. समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. प्रभारी डीएम सह डीडीसी आरके शर्मा ने कई दिशा निर्देश देते हुए योजनाओं की समीक्षा भी की. उन्होंने डीजल अनुदान की राशि वितरण के उपरांत बचे राशि को अविलंब सरेंडर कर […]
फोटो संख्या : 13कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई योजनाओं की समीक्षासमस्तीपुर. समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. प्रभारी डीएम सह डीडीसी आरके शर्मा ने कई दिशा निर्देश देते हुए योजनाओं की समीक्षा भी की. उन्होंने डीजल अनुदान की राशि वितरण के उपरांत बचे राशि को अविलंब सरेंडर कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. वहीं वर्ष 2009-10 व 2010-11 का डीसी बिल नहीं जमा करने पर वारिसनगर व सिंघिया के बीएओ का वेतन स्थगित रखने का निर्देश दिया. साथ ही पंचायत स्तर पर हुए कृषि गणना से संबंधित प्रतिवेदन भी देने का आदेश दिया. वहीं पटेल मैदान में 26 व 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले कृषि यांत्रीकरण मेले में उचित लाभुकों को यंत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










