wedding youth killed: मोरवा में शादी समारोह के दौरान मारपीट, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
wedding youth killed: मोरवा में शादी समारोह के दौरान गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट में घायल 22 वर्षीय युवक विजय कुमार की मौत हो गई.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानिए पूरी खबर…
समस्तीपुर के मोरवा से मनोज वर्मा की रिपोर्ट
आपके शहर में
wedding youth killed: हलई थाना क्षेत्र के हलई बाजार में एक शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया.मृतक की पहचान हलई बाजार वार्ड संख्या 9 निवासी गोपाल पंडित के 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गई है.इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
देव पूजन में गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद
बताया जाता है कि शादी समारोह में देव पूजन की रस्म चल रही थी.इसी दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर कुछ युवकों के बीच आपस में विवाद शुरू हो गया.विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे और हिंसक मारपीट होने लगी.इस मारपीट के दौरान अत्यधिक पिटाई होने के कारण विजय कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
अस्पताल में तोड़ा दम, इलाके में तनाव का माहौल
घटना के बाद जख्मी विजय कुमार को परिजन तुरंत घर ले आए, लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देख उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.घटना की सूचना मिलते ही हलई थाना पुलिस मौके पर पहुंची.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.इस वारदात के बाद से दोनों पक्षों में भारी आक्रोश व्याप्त है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस मुस्तैद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए