ताजपुर में निकला भव्य ताजिया जुलूस, अखाड़ों के खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
ताजपुर में मोहर्रम के अवसर पर निकाले गए ताजिया जुलूस
समस्तीपुर के ताजपुर में मोहर्रम पर दो दर्जन से अधिक अखाड़ों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए. ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकला और कर्बला पोखर पर ताजियों का मिलान कराया गया.
ताजपुर से मुकुल उपाध्याय की रिपोर्ट
Tajpur Muharram News: समस्तीपुर जिले के ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व शनिवार को पूरी श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया. इस दौरान विभिन्न अखाड़ों की ओर से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया.
दो दर्जन से अधिक अखाड़ों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
ताजपुर थाना क्षेत्र के हुसैनिया अखाड़ा, इस्लामिया अखाड़ा, सदर अखाड़ा और इंडिया अखाड़ा समेत दो दर्जन से अधिक अखाड़ों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक युद्धकला का प्रदर्शन किया. जुलूस के दौरान लाठी, डंडा और अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ एक से बढ़कर एक करतब देखने को मिले, जिनका लोगों ने तालियों से स्वागत किया.
बंगरा थाना क्षेत्र में भी निकले ताजिया जुलूस
बंगरा थाना क्षेत्र के रहिमाबाद, आबबकरपुर, गद्दोपुर समेत विभिन्न गांवों में भी आधा दर्जन अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया. सभी ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए स्थानीय कर्बला पोखर पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार ताजियों का मिलान कराया गया.
सुरक्षा व्यवस्था के रहे पुख्ता इंतजाम
मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा और पंचम कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
जुलूस के संचालन में मो. इकबाल अहमद, मो. तबरेज आलम, मो. मनौअर, मो. लालबाबू, मिंटू बाबू, मो. शरफुद्दीन, आकिल इकबाल, मो. आलम और विक्की शेख सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही.
जनप्रतिनिधियों ने भी की भागीदारी
मोहर्रम के आयोजन में मुखिया राजीव कुमार ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि ललित महतो, तौफीक आलम, प्रमोद सिंह, संजय महतो समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे. पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला.
यह भी पढ़ें: मुहर्रम क्या है? ताजिया क्यों निकाला जाता है, आशूरा और कर्बला की पूरी कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










