छात्रों की कम उपस्थिति पर शिक्षकों ने जतायी चिंता
समस्तीपुर. समस्तीपुर कॉलेज शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक मंगलवार को कॉलेज परिसर में हुई. इसमें शिक्षकों ने शैक्षणिक वातावरण, कतिपय शिक्षकों की समस्या, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति आदि विषयों पर विचार विमर्श किया. डॉ लक्ष्मी नारायण साह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संघ के सचिव डॉ एसएन तिवारी, डॉ प्रभात कुमार, डॉ एम. […]
समस्तीपुर. समस्तीपुर कॉलेज शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक मंगलवार को कॉलेज परिसर में हुई. इसमें शिक्षकों ने शैक्षणिक वातावरण, कतिपय शिक्षकों की समस्या, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति आदि विषयों पर विचार विमर्श किया. डॉ लक्ष्मी नारायण साह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संघ के सचिव डॉ एसएन तिवारी, डॉ प्रभात कुमार, डॉ एम. अंसारी, डॉ अमीर अली खान, डॉ सत्येन कुमार, डॉ एसएन राय, अरुण कुमार सिंह, केबी चौधरी, एसएम रजी ने अपने विचार रखे. कतिपय शिक्षकों ने वर्गों में छात्र-छात्राओं की कम संख्या में उपस्थिति पर चिंता जतायी. शिक्षकों ने कहा कि 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया जाना हर किसी के हक में होगा. इससे शैक्षणिक वातावरण में सुधार की संभावना बढ़ेगी. उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों से भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में संघ की बैठक फिर से आयोजित होगी. इसमें कुछेक गंभीर निर्णय लेकर शैक्षणिक वातावरण में अपेक्षित सुधार लाने की कोशिश को आगे बढ़ाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










