पेंटावायलेंट टीका एक्सप्रेस प्रखंडों के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 4 समस्तीपुर. नौनिहालों को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए दिये जाने वाली नयी टीका पेंटावायलेंट को लेकर जिले में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. इसी कड़ी में मंगलवार को पेंटावायलेंट टीका एक्सप्रेस को प्रखंडों के लिए रवाना किया गया है. प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एबी सहाय व डीआइओ डॉ सतीश […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 4 समस्तीपुर. नौनिहालों को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए दिये जाने वाली नयी टीका पेंटावायलेंट को लेकर जिले में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. इसी कड़ी में मंगलवार को पेंटावायलेंट टीका एक्सप्रेस को प्रखंडों के लिए रवाना किया गया है. प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एबी सहाय व डीआइओ डॉ सतीश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से झंडी दिखा कर रवाना किया. यह वैन लगातार दस दिनों तक विभिन्न प्रखंडों में घूमेगी. इस दौरान आम लोगों को इस टीका की विशेषता से अवगत कराया जायेगा. साथ ही बच्चों को इस टीकाकरण से होने वाले लाभ की जानकारी दी जायेगी. मौके पर डीपीआरओ प्रमोद कुमार, यूनीसेफ के डॉ विजय, एमडी हसन, एसएमओ डॉ चिराग, डीएचएस के आदित्य नाथ झा आदि मौजूद थे. ज्ञात हो कि इस टीका को लेकर एएनएम स्कूल में लगातार प्रशिक्षण दिया गया है. इसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सेविका, एएनएम आदि शामिल हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन