अधिवक्ता के घर लाखों की संपत्ति चोरी
फोटो संख्या : 7 अवकाश में घर चले गये थे गृहस्वामीजांच के लिए पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिसप्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित आजाद नगर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता के घर लाखों की संपत्ति चुरा ली. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह गृहस्वामी के घर से लौटने पर हुई […]
फोटो संख्या : 7 अवकाश में घर चले गये थे गृहस्वामीजांच के लिए पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिसप्रतिनिधि, समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित आजाद नगर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता के घर लाखों की संपत्ति चुरा ली. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह गृहस्वामी के घर से लौटने पर हुई तो पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर अगे्रतर कार्रवाई में जुटी है. जानकारी के अनुसार अधिवक्ता प्रदीप कुमार व उनकी पत्नी उजियारपुर की सीडीपीओ निर्मला दास आजाद नगर में किराये का मकान लेकर रहते हैं. इस शनिवार की शाम अपने पटना स्थित घर चले गये थे. सोमवार की सुबह लौटने पर गृहस्वामियों ने मकान का ताला टूटा पाया. अंदर प्रवेश करने पर घर के सारे सामान यत्र तत्र बिखरे पड़े थे. घर में लगा एलइडी टीवी, दो गैस सिलेंडर, कीमती कपड़े, नकदी आदि गायब मिले. इसके बाद घटना की सूचना अधिवक्ता ने मुफस्सिल थाने को दी. गृहस्वामी का बताना है कि चोरों ने घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ दिया. इसके बाद वे अंदर प्रवेश कर गये. कयास लगाया जा रहा है कि ठंड के कारण देर रात दिये गये घटना को अंजाम के कारण मोहल्लेवासियों को इसकी कानोकान भनक तक नहीं लगी और चोर आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










