कॉलेज व स्कूल गलियों से आठ मजनू धराये

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 4 महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियानमनचलों को पुलिसकर्मियों ने चेतायाप्रतिनिधि, समस्तीपुरछात्राओं व सड़क चलती लड़कियों पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सोमवार को एक बार फिर शहर में विशेष अभियान चलाया. महिला थानाध्यक्ष कुमारी प्रीति के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम ने […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 4 महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियानमनचलों को पुलिसकर्मियों ने चेतायाप्रतिनिधि, समस्तीपुरछात्राओं व सड़क चलती लड़कियों पर फब्तियां कसने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सोमवार को एक बार फिर शहर में विशेष अभियान चलाया. महिला थानाध्यक्ष कुमारी प्रीति के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम ने कॉलेज व स्कूलों की गलियों का चक्कर काटती रही. इस क्रम में विभिन्न स्थानों से आठ मजनुओं को मौके से हिरासत में लिया गया. पकड़े गये युवकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अशोक कुमार व मनोहर कुमार, विभूतिपुर के शंभु कुमार, मुसरीघरारी का चंदन कुमार व मणिकांत कुमार, उजियारपुर के शशि कुमार आदि शामिल हैं. एक छात्र ने काफी दबाव दिये जाने के बावजूद अपना परिचय पुलिस को नहीं बताया है. इससे लगातार पूछताछ जारी है. जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने शहर के वीमेंस कॉलेज रोड, गर्ल्स हाई स्कूल काशीपुर, केई इंटर स्कूल रोड के अलावा विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के आसपास गश्त लगाती रही. इस क्रम में विभिन्न स्थानों से आठ युवकों को संदेहास्पद परिस्थिति में पकड़ा गया. महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि पकड़े गये युवकों के परिजनों को इसकी जानकारी देकर बुलाया गया है. इनसे बांड भराने की प्रक्रिया जारी है. बांड के बाद सशर्त बच्चों को मुक्त कर दिया जायेगा. टीम में कंस्टेबल सरिता कुमारी, प्रियंका कुमारी व रागिनी भी शामिल थी. इधर, पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को इस बावत पत्र जारी कर दिया गया है. जिले में स्कूल कॉलेजों के निकट इस तरह के अभियान लगातार चलाये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन