पेट्रोल पंप लूटने का प्रयास विफल

Updated:
विज्ञापन

पांच की संख्या में नकाबपोश थे अपराधीप्रबंधक की सूझबूझ से घटना टलीमोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनगर-मदुदाबाद पथ पर अवस्थित भगवती पेट्रोल पंप को रविवार की शाम पांच नकाबपोश अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया. लेकिन पंप के प्रबंधक की सूझबूझ और आसपास के ग्रामीणों को जमा होता देख अपराधी लूट की घटना को अंजाम दिये […]

विज्ञापन

पांच की संख्या में नकाबपोश थे अपराधीप्रबंधक की सूझबूझ से घटना टलीमोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनगर-मदुदाबाद पथ पर अवस्थित भगवती पेट्रोल पंप को रविवार की शाम पांच नकाबपोश अपराधियों ने लूटने का प्रयास किया. लेकिन पंप के प्रबंधक की सूझबूझ और आसपास के ग्रामीणों को जमा होता देख अपराधी लूट की घटना को अंजाम दिये बिना ही भाग निकले. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के संबंध में बताया गया है कि संध्या करीब सात बजे पांच की संख्या में हथियार से लैस अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे. अपराधियों ने पहले फ्यूलमैन को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया और कैश रूम में बैठे प्रबंधक से रूम खोलने को कहा. प्रबंधक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रूम खोलने मना कर दिया. इसके बाद प्रबंधक ने स्थानीय पुलिस और आसपास के ग्रामीणों को इसकी सूचना मोबाइल से दी. घटना की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण घरों से निकल कर पंप की ओर जाने लगे. ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख सभी अपराधी फ्यूलमैन को छोड़ भाग निकले. ग्रामीणों की मानें तो सभी अपराधी बीस से बाइस वर्ष के थे और सबों ने अपना चेहरा ढक रखा था. इधर, सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे अवर निरीक्षक उदय सिंह और ब्रजकिशोर प्रसाद ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन