प्रसव के बाद पहुंची महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. जिले के अनुमंडलीय अस्पताल पूसा से प्रसव के बाद रेफर होकर सदर अस्पताल के लिए चली महिला की रास्ते में ही मौत हो गयी. सोमवार की सुबह इसको लेकर परिजनों ने आक्रोश जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को जमकर कोसा. मृत महिला पूसा निवासी मो. निजाम की पत्नी सूबी खातून (30) है. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15समस्तीपुर. जिले के अनुमंडलीय अस्पताल पूसा से प्रसव के बाद रेफर होकर सदर अस्पताल के लिए चली महिला की रास्ते में ही मौत हो गयी. सोमवार की सुबह इसको लेकर परिजनों ने आक्रोश जताते हुए स्वास्थ्य विभाग को जमकर कोसा. मृत महिला पूसा निवासी मो. निजाम की पत्नी सूबी खातून (30) है. बताया गया है कि उसे प्रसव के लिए रविवार को पूसा अस्पताल में भरती कराया गया था. जहां प्रसव के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था. यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी. डीएस डॉ श्याम मोहन दास का कहना है कि उसका शिशु सुरक्षित था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन