साल भर बाद भी हत्यारोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर
बिथान. थाना क्षेत्र के सखवा चौक पर पिछले वर्ष 23 दिसंबर को पंकज यादव और शिक्षक अमलेश यादव को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. इस घटना की प्राथमिकी कांड संख्या 145/13 दर्ज हुई. इसमें कई लोगों को नामजद किया गया था. एक वर्ष के अंदर अब तक पुलिस के द्वारा मात्र दो […]
बिथान. थाना क्षेत्र के सखवा चौक पर पिछले वर्ष 23 दिसंबर को पंकज यादव और शिक्षक अमलेश यादव को गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी. इस घटना की प्राथमिकी कांड संख्या 145/13 दर्ज हुई. इसमें कई लोगों को नामजद किया गया था. एक वर्ष के अंदर अब तक पुलिस के द्वारा मात्र दो व्यक्ति को गिरफ्तारी हुई. इससे स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अनारसी देवी ने वरीय पुलिस पदाधिकारी से मिलकर आवेदन दिया है और आरोपितों को गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं प्राथमिक नगर पंचायत नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय, प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार विमल ने मृतक शिक्षक के पत्नी नीलू कुमारी को अनुकंपा पर अब तक नौकरी नहीं दिये जाने पर असंतोष व्यक्त किया है. उन्होंने बताया कि हम सभी साथी के द्वारा 51 हजार रुपये उनके परिजन को चेक दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










