पेंटावाइलेंट टीका को ले दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शुक्रवार को पेंटावाइलेंट टीका के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक डॉ रामविलास महतो व डॉ अरूण कुमार का बताना था कि यह टीका 6 माह से एक वर्ष के बच्चे के लिए हैं. अब बच्चे को 9 सूई के स्थान पर मात्र […]

विज्ञापन

वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शुक्रवार को पेंटावाइलेंट टीका के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक डॉ रामविलास महतो व डॉ अरूण कुमार का बताना था कि यह टीका 6 माह से एक वर्ष के बच्चे के लिए हैं. अब बच्चे को 9 सूई के स्थान पर मात्र 3 सूई पड़ेगी. इस एक टीका में डिपथेरिया, हीब, पर्टूसीस, टेटनस व हेपेटाइटिस बी की बीमारी की रोकथाम में मदद मिलेगी. मौके पर डब्ल्यू एचओ मॉनीटर घनश्याम मिश्र, रामपुरविशुन व कुसैया के एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं. ज्ञात हो कि पूर्व में विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को नौ टीके लगाये जाते थे. अब तीन टीके से ही इन रोगों से बचाव मिल सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन