शिविर में दंत रोगियों की हुई चिकित्सा
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के चीनी मिल कैंपस स्थित अपोलो डेंटल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ. इसमें दूर दराज से आये बीमार लोगों की नि:शुल्क चिकित्सा की गयी. अपोलो डेंटल के एमडी डॉ ज्ञानेंद्र ने चिकित्सा शिविर में पहुंचे लोगों को बताया कि अधिक ठंड का प्रभाव दांतों पर भी पड़ता है. […]
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के चीनी मिल कैंपस स्थित अपोलो डेंटल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ. इसमें दूर दराज से आये बीमार लोगों की नि:शुल्क चिकित्सा की गयी. अपोलो डेंटल के एमडी डॉ ज्ञानेंद्र ने चिकित्सा शिविर में पहुंचे लोगों को बताया कि अधिक ठंड का प्रभाव दांतों पर भी पड़ता है. ठंड से दांतों की कवच एनामेल प्रभावित होती है. इससे लोगों को दांतों में कनकनाहट महसूस होने लग जाती है. अधिक दिनों तक इसे नजर अंदाज करने पर दर्द नियमित होने लग जाता है. इसलिए दांतों की नियमित देखभाल जरूरी है. इस अवसर पर अपोलो डेंटल के डॉ पीएन सिंह, डॉ विकास, डॉ दयानंद, डॉ खुर्शीद, डॉ परवेज आदि ने चिकित्सा में सहयोग किया. मौके पर सूरज कुमार, धर्मवीर कुमार, रिंकी कुमारी, दीपक कुमार, कुंदन कुमार आदि ने शिविर की सफलता में सक्रिय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










