किसान मजदूरों ने धरना देकर रखी मांगें
फोटो संख्या : 6 समस्तीपुर. अखिल भारतीय खेत मजदूर किसानसभा जिला कमेटी की ओर से किसान मजदूरों ने मंगलवार को सरकारी बस पड़ाव में धरना दिया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कमेटी के उपेंद्र राय, जियालाल पासवान, राम बालक पंडित, आमोद राय, श्याम सुंदर भगत, वसीउल हक व लक्ष्मी राम ने […]
फोटो संख्या : 6 समस्तीपुर. अखिल भारतीय खेत मजदूर किसानसभा जिला कमेटी की ओर से किसान मजदूरों ने मंगलवार को सरकारी बस पड़ाव में धरना दिया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला कमेटी के उपेंद्र राय, जियालाल पासवान, राम बालक पंडित, आमोद राय, श्याम सुंदर भगत, वसीउल हक व लक्ष्मी राम ने कहा कि देश में रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा व बेरोजगारी जैसी समस्याएं आम हो गयी है. ऐसी परिस्थिति में किसान मजदूरों के लिए कृषि क्रांति ही विकल्प बच जाता है. वक्ताओं ने किसान मजदूरों से हक पाने के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. बाद में 13 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सौंप कर उस पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का अनुरोध किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










