डिक्की तोड़कर दो लाख 25 हजार रुपये उड़ाये

Updated at : 14 Feb 2020 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
डिक्की तोड़कर दो लाख 25 हजार रुपये उड़ाये

विभूतिपुर : उचक्कों ने गंगौली में बाइक की डिक्की तोड़ कर 2.25 लाख रुपये उड़ा लिये. पुलिस छानबीन में जुटी है. साखमोहन निवासी राजीव कुमार सिंह एसबीआई विभूतिपुर से रुपये की निकासी कर अपने घर जा रहे थे. रास्ते में एक दरवाजे के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ा कर लोगों से बातचीत कर रहा था. […]

विज्ञापन

विभूतिपुर : उचक्कों ने गंगौली में बाइक की डिक्की तोड़ कर 2.25 लाख रुपये उड़ा लिये. पुलिस छानबीन में जुटी है. साखमोहन निवासी राजीव कुमार सिंह एसबीआई विभूतिपुर से रुपये की निकासी कर अपने घर जा रहे थे. रास्ते में एक दरवाजे के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ा कर लोगों से बातचीत कर रहा था. इसी क्रम में उचक्के ने घटना को अंजाम दिया है.

बाइक की डिक्की तोड़ उड़ाये दो लाख रुपये : वारिसनगर. जिला मुख्यालय से सटे मथुरापुर ओपी के मथुरापुर घाट स्थित ऑटो स्टैंड में खड़ी बाइक की डिक्की से अज्ञात उचक्कों ने दो लाख रुपये उड़ा लिये. इसकी प्राथमिकी वारिसनगर थाना क्षेत्र के कशोर गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने थाने में दर्ज करायी है.

रोसड़ा में डिक्की तोड़ उड़ाये 1.37 लाख रुपये: रोसड़ा. शहर के पुरानी बाजार स्थित श्याम किशोर साहू ज्वेलर्स दुकान के बाहर खड़ी बाइक की डिक्की तोड़ कर उच्चके ने 1.37 लाख रुपये गायब कर दिये. बाइक सवार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर लक्ष्मीपुर के राम जुलुम यादव का पुत्र मुकेश यादव है. इस संबंध में थाने को सूचना दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन