समस्तीपुर में ठनके से पांच लोगों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2019 8:30 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में शुक्रवार की दोपहर ठनके से पांच लोगों की मौत हो गयी. घटना शाहपुर पटोरी के तारा धमौन, उजियारपुर के बाजिदपुर बहदुरा व अंडाहा, खानपुर के बुजुर्गद्वार और सरायरंजन के सलहा गांव में हुई है. पटोरी थाना क्षेत्र के ताराधमौन गांव निवासी विश्वनाथ राय का पुत्र सुखविंदर राय चौर से पशुओं के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में शुक्रवार की दोपहर ठनके से पांच लोगों की मौत हो गयी. घटना शाहपुर पटोरी के तारा धमौन, उजियारपुर के बाजिदपुर बहदुरा व अंडाहा, खानपुर के बुजुर्गद्वार और सरायरंजन के सलहा गांव में हुई है. पटोरी थाना क्षेत्र के ताराधमौन गांव निवासी विश्वनाथ राय का पुत्र सुखविंदर राय चौर से पशुओं के लिए घास लाने गया था. लौटते वक्त वह ठनका की चपेट में आ गया. वहीं, 18 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार अपने मवेशी को घर के अंदर बांधने जा रहा था. इसी बीच ठनका गिर गया.

वहीं, भगवानपुर कमला के अंडाहा गांव में उदय शंकर उदय, खानपुर थाने की नत्थूद्वार पंचायत के बुजुर्गद्वार गांव में ठनका गिरने से फेकन सहनी के पुत्र राजा कुमार (15) की मौत हो गयी. सरायरंजन थाना क्षेत्र के सलहा गांव में शुक्रवार की शाम ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन