दो दिनों में कलेक्ट्रेट के सभी संभागों में बिजली मीटर लगाएं

समस्तीपुर : सरकार से मिले निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बिजली की खपत कम करने को लेकर कई निर्देश जारी किये हैं. उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को समाहरणालय के सभी प्रशाखाओं में दो दिनों के भीतर अलग-अलग मीटर लगाने का निर्देश दिया है. सभी विभागों के नोडल पदाधिकारियों को सितंबर […]
समस्तीपुर : सरकार से मिले निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बिजली की खपत कम करने को लेकर कई निर्देश जारी किये हैं. उन्होंने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को समाहरणालय के सभी प्रशाखाओं में दो दिनों के भीतर अलग-अलग मीटर लगाने का निर्देश दिया है.
सभी विभागों के नोडल पदाधिकारियों को सितंबर 2018 की तुलना में सितंबर 2019 में कम बिजली की खपत करने का निर्देश दिया है़ उन्होंने कहा है कि हर हाल में पिछले साल के सितंबर से इस साल के सितंबर का बिजली बिल कम आनी चाहिये़ कार्यालय में अधिकारी के आने के बाद ही पंखा और जरूरत के हिसाब से ऐसी चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




