ePaper

समस्तीपुर : बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की गोली मारकर हत्या

Updated at : 02 Sep 2019 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर : बैंक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत महथी लालू चौक के निकट बीती रात्रि अज्ञात हमलावरों ने एसबीआई के एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतक का नाम संत कुमार सिंह है जो उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलामेघ […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत महथी लालू चौक के निकट बीती रात्रि अज्ञात हमलावरों ने एसबीआई के एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार ने सोमवार को बताया कि मृतक का नाम संत कुमार सिंह है जो उजियारपुर थाना अंतर्गत बेलामेघ पंचायत के वार्ड नौ के निवासी थे.

उन्होंने बताया कि उजियारपुर थाना अंतर्गत लाल चौक स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक सिंह पर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोलीबारी कर दी जब वे बीते रात्रि दस बजे अपने घर लौट रहे थे. कुंदन ने प्रेम प्रसंग को लेकर सिंह की हत्या किये जाने की आशंका जताते हुए बताया कि दो महिलाओं को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन