नामांकन को लेकर समाहरणालय में रही कड़ी सुरक्षा
Updated at : 03 Apr 2019 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : 22-उजियारपुर तथा 23-लोकसभा सुरक्षित पर मंगलवार से शुरू नामांकन को लेकर समाहरणालय परिसर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी. समाहरणालय के गेट से लेकर पूरे परिसर में जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किये गये थे़ समाहरणालय से ओवरब्रिज तक तथा सदर अस्पताल के गेट तक लगातार दंडाधिकारी के […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : 22-उजियारपुर तथा 23-लोकसभा सुरक्षित पर मंगलवार से शुरू नामांकन को लेकर समाहरणालय परिसर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी. समाहरणालय के गेट से लेकर पूरे परिसर में जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात किये गये थे़
समाहरणालय से ओवरब्रिज तक तथा सदर अस्पताल के गेट तक लगातार दंडाधिकारी के नेतृत्व में गश्ती की जा रही थी़ समाहरणालय के गेट पर दो दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ तैनात थे़ समाहरणालय पोर्टिको के पास दो दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात थे़
दोनों उजियारपुर तथा समस्तीपुर आरओ के कार्यालय कक्ष के बाहर एक-एक दंडाधिकारी तैनात किये गये थे़ समाहरणालय के उत्तरी द्वार पर एक दंडाधिकारी तैनात थे़
इसके अलावा समाहरणालय के प्रागंण में दो दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे़ हालांकि आज पहले दिन दोनों में से किसी लोकसभा सीट के लिये एक भी अभ्यर्थी नामांकन करने नहीं पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




