ससुराल में आये युवक से मांगी रंगदारी, बाइक छीनी

रोसड़ा : थाना क्षेत्र के रहुआ मोइन गांव में अपने ससुराल आये एक युवक से रंगदारी की मांग कर जबरन मोटरसाइकिल छीन लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोड़ा गांव निवासी मो. छोटू के पुत्र मो. जसीम ने थाने को आवेदन दिया है. जिसमें रहुआ […]
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के रहुआ मोइन गांव में अपने ससुराल आये एक युवक से रंगदारी की मांग कर जबरन मोटरसाइकिल छीन लेने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र के परोड़ा गांव निवासी मो. छोटू के पुत्र मो. जसीम ने थाने को आवेदन दिया है. जिसमें रहुआ गांव के मो. समसुल के पुत्र मो. चांद बाबू को आरोपित किया है.
कहा है कि वे विगत 30 मार्च की संध्या करीब 4:30 बजे अपने ससुराल से घर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में आरोपी ने उनकी मोटरसाइकिल को घेरकर रोक दिया. जबरन मोटरसाइकिल से धक्का मार कर गिरा देने एवं गालीगलौज करने का आरोप लगाया है. कहा है कि आरोपी ने रंगदारी टैक्स देने की मांग की. इसका विरोध करने पर मोटरसाइकिल छीन कर भाग जाने का आरोप लगाया है.
कहा है कि इस बात की सूचना रहुआ पंचायत के सरपंच को दी. परंतु उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की सलाह दी. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




