समस्तीपुर : ट्रकचालकों से वसूली करते पकड़ाये पुलिसकर्मी, सस्पेंड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2019 9:16 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : दरभंगा के पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह के शुक्रवार की देर रात किये गये निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. निरीक्षण के दौरान कल्याणपुर थाने की गश्ती टीम पर कार्रवाई की गयी है, वहीं दो थानों की स्टेशन डायरी पेंडिंग रहने के कारण संबंधित थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण पूछा गया है़एसपी हरप्रीत […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : दरभंगा के पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह के शुक्रवार की देर रात किये गये निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. निरीक्षण के दौरान कल्याणपुर थाने की गश्ती टीम पर कार्रवाई की गयी है, वहीं दो थानों की स्टेशन डायरी पेंडिंग रहने के कारण संबंधित थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण पूछा गया है़एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि डीआइजी ने शुक्रवार की देर रात तीन थानों का औचक निरीक्षण किया़
इस दौरान समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए ऑन स्पॉट पकड़े गये कल्याणपुर थाने की पूरी गश्ती टीम को डीआइजी ने सस्पेंड कर दिया है़ निलंबित किये गये पुलिसकर्मियों में एएसआइ प्रभु नारायण यादव, सिपाही बीगल कुमार, विनोद कुमार यादव, संजीत कुमार एवं चालक अनिकेत कुमार बताये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन