बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त महिला को पीटा, पुलिस ने भीड़ से महिला को कराया मुक्त

Updated at : 12 Oct 2018 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त महिला को पीटा, पुलिस ने भीड़ से महिला को कराया मुक्त

समस्तीपुर :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार की रात एक संदिग्ध महिला को बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया. इस दौरान कुछ आततायी युवकों ने महिला के साथ मारपीट का प्रयास भी किया. लेकिन, महिला के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने से पहले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस […]

विज्ञापन

समस्तीपुर :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार की रात एक संदिग्ध महिला को बच्चा चोर समझ कर पकड़ लिया. इस दौरान कुछ आततायी युवकों ने महिला के साथ मारपीट का प्रयास भी किया. लेकिन, महिला के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने से पहले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. पुलिस ने उक्त महिला को भीड़ से मुक्त कराया और उसे महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद ने बताया की बच्चा चोर की आशंका पर लोगों ने महिला को पकड़ लिया था. पकड़ी गयी महिला विक्षिप्त बतायी जा रही है. उसकी पहचान भी नहीं हो पायी है. महिला बांग्ला बोलती है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गयी महिला की अजीबोगरीब हरकतों से रात भर महिला थाने की पुलिस परेशान रही. बताया जाता है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने रात में एक महिला पुलिसकर्मी का यूनिफार्म भी पहन लिया था. काफी मशक्कत के बाद यूनिफार्म उससे वापस लिया गया. समाचार लिखे जाने तक किसी ग्रामीण ने उसके विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन