वाहन फिटनेस सेंटर सुधाकर इंटरप्राइजेज प्रा़इवेट लिमिटेड की अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव

समस्तीपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी लालबाबू सिंह ने मुसरीघरारी स्थित वाहन फिटनेस सेंटर सुधाकर इंटरप्राइजेज प्रा़इवेट लिमिटेड की अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की है़ उन्होंने संयुक्त आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है़ इसमें कहा कि इस फिटनेस सेंटर […]
समस्तीपुर : जिला परिवहन पदाधिकारी लालबाबू सिंह ने मुसरीघरारी स्थित वाहन फिटनेस सेंटर सुधाकर इंटरप्राइजेज प्रा़इवेट लिमिटेड की अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की है़ उन्होंने संयुक्त आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है़
इसमें कहा कि इस फिटनेस सेंटर के द्वारा एमवीआइ के फर्जी हस्ताक्षर से फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है़ कई गड़बड़ियों का जिक्र डीटीओ ने अपनी रिपोर्ट में की है़ वाहन मालिक बेगूसराय जिले के फतेहा निवासी संजीव कुमार चौधरी ने अपने वाहन संख्या बीआर-33 डी 7786 का फिटनेस प्रमाण पत्र एमवीआइ के फर्जी हस्ताक्षर से निर्गत करने की शिकायत की थी़ इसके बाद डीटीओ ने इसकी एमवीआइ से जांच करायी,जिसमें वाहन मालिक की शिकायत सही मिली़ इसी तरह ब्रह्मदेव साहू के वाहन संख्या डब्ल्यूबी-15-9376 का भी फिटनेस प्रमाण पत्र फर्जी निकला़ जांच रिपोर्ट में इसके अलावा कई और वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र के फर्जी होने की बात कही गई है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




