चंद पैसों के लिए चाचा ने कर दिया भतीजी का सौदा, लड़की ने जिस्म के सौदागरों से ऐसे बचायी अपनी जान

Published at :14 Jun 2018 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
चंद पैसों के लिए चाचा ने कर दिया भतीजी का सौदा, लड़की ने जिस्म के सौदागरों से ऐसे बचायी अपनी जान

समस्तीपुर : एक कलयुगी चाचा द्वारा जिस्म के सौदागरों से अपनी ही भतीजी का सौदा करके सारे रिश्ते नाते को तारतार कर देने का मामला प्रकाश में आया है. गुरुवार को मुफस्सिल थाना पर सौदागरों के चंगुल से भाग कर पहुंची एक युवती ने अपनी आपबीती सुना कर पूरे पुलिस महकमा को सकते में डाल […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : एक कलयुगी चाचा द्वारा जिस्म के सौदागरों से अपनी ही भतीजी का सौदा करके सारे रिश्ते नाते को तारतार कर देने का मामला प्रकाश में आया है. गुरुवार को मुफस्सिल थाना पर सौदागरों के चंगुल से भाग कर पहुंची एक युवती ने अपनी आपबीती सुना कर पूरे पुलिस महकमा को सकते में डाल दिया है. युवती के मुताबिक उसके माता पिता एवं भाई की मौत हो चुकी है. वह दरभंगा में अपने बड़े चाचा के साथ रह रही थी. तबियत खराब होने पर उसके चाचा डॉक्टर से दिखाने की बात कह कर मुजफ्फरपुर ले गये. वहां कुछ नशीली चीज खिला कर उसे मुजफ्फरपुर में बेच दिया.

कुछ दिन के बाद मुजफ्फरपुर से उसे समस्तीपुर लाया गया. शहर के काशीपुर में उसे रखा गया था. जहां से बुधवार की रात सौदागरों के चंगुल से मौका पा कर भाग गयी. उसे भागते देख कुछ युवकों ने पीछा किया, लेकिन संयोग से एक ऑटो वाले ने उसकी जान बचायी. गुरुवार को ऑटो चालक उसे मुफस्सिल थाना पहुंचाया. जहां युवती ने आपबीती सुनाई.

बताया जाता है कि मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस ने उक्त युवती को फिलहाल महिला थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. इस को लेकर पूछे जाने पर महिला थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने बताया कि मुफस्सिल पुलिस के द्वारा दरभंगा की एक युवती को महिला थाना पर रखा गया है. लड़की अपने चाचा पर मुजफ्फरपुर में बेच देने की शिकायत की है. वरीय अधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन