स्कूटी सवार दो भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक मरा, दूसरा जख्मी

Published at :18 May 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूटी सवार दो भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक मरा, दूसरा जख्मी

हसनपुर : सनपुर बिथान पथ स्थित रतिया गांव के समीप ट्रैक्टर और स्कूटी की सीधी टक्कर में स्कूटी सवार दो भाइयों में से एक की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दूसरा घायल हो गया. बताते चलें कि मौजी गांव के शंकर साह का 32 वर्षीय पुत्र रामबालक साह व 28 वर्षीय जयकृष्ण साह […]

विज्ञापन

हसनपुर : सनपुर बिथान पथ स्थित रतिया गांव के समीप ट्रैक्टर और स्कूटी की सीधी टक्कर में स्कूटी सवार दो भाइयों में से एक की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं दूसरा घायल हो गया. बताते चलें कि मौजी गांव के शंकर साह का 32 वर्षीय पुत्र रामबालक साह व 28 वर्षीय जयकृष्ण साह अपनी स्कूटी से बाजार बैंक से पैसे निकालने जा रहे थे. तभी हसनपुर बाजार की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दिया. इससे मौके पर ही रामबालक साह की मौत हो गयी,

वहीं दूसरा भाई घायल हो गया. ट्रैक्टर चालक बीच रोड पर ट्रैक्टर लगा कर फरार हो गया. आक्रोशित लोगों ने हसनपुर-बिथान पथ को जाम कर प्रदर्शन करने लगे. घंटों जाम की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महादेव कामत व बीडीओ प्रेम कुमार यादव मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए जाम को हटाया. लगभग आठ घंटे के बाद जाम समाप्त होते ही यातायात शुरू हो सका. जाम कर रहे लोगों ने मृतक को मुआवजा देने की मांग के साथ तेज रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों को नियत स्पीड से चलवाने की मांग की, ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन