उत्तर बिहार में बारिश की संभावना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 May 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : अगले 24 से 48 घंटे बीच मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है. उत्तर बिहार में हल्की बारिश हो सकती है. यह आकलन है डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का. पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में गरज वाले बादलों के बनने की संभावना है. इसके […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : अगले 24 से 48 घंटे बीच मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है. उत्तर बिहार में हल्की बारिश हो सकती है. यह आकलन है डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का. पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में गरज वाले बादलों के बनने की संभावना है. इसके लिए मौसम अनुकूल है.
इसके प्रभाव से दो दिनों के अंदर सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुवनी, दरभंगा, समस्तीपुर एवं वैशाली जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 13 मई तक अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. इस अवधि में औसतन 12 से 15 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है. मौसम के मिजाज को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि पिछले कई दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई है. इसके चलते खेतों में प्रयाप्त नमी आ गयी है. यह बुआई के लिए अनुकूल है. हल्दी की बुआई 15 मई से शुरू किया जा सकता है. खरीफ धान की नर्सरी के लिए खेत की तैयारी करने का वक्त है. ज्ञात हो कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 0.1 कम है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










