युवक की हत्या, पेड़ से लटकाया शव

समस्तीपुर : अपराधियों ने मंगलवार रात एक युवक की हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ के दरियापुर टोले में हुई. युवक का शव बुधवार की सुबह उसके ही घर के पीछे नींबू के पेड़ से लटकता हुआ मिला. युवक उमेश राय का 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राय था. इधर, घटना […]
समस्तीपुर : अपराधियों ने मंगलवार रात एक युवक की हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ के दरियापुर टोले में हुई. युवक का शव बुधवार की सुबह उसके ही घर के पीछे नींबू के पेड़ से लटकता हुआ मिला. युवक उमेश राय का 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राय था. इधर, घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और जमकर बवाल किया. गुस्सायी भीड़ ने शंका के आधार पर आरोपित एक युवक को पकड़कर जम कर पिटाई भी की.
मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने जान पर खेलकर भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया. इस दौरान भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की. इस दौरान मुफस्सिल थाने के एसआई महेश पूर्वे व पुलिस जवानों को हल्की चोट भी लगी है. भीड़ आरोपित को अपने हवाले करने की मांग पर अड़ी थी. आरोपित को भीड़ से मुक्त कराना पुलिस को काफी महंगा पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










