सिंघिया में अपरािधयों ने महिला को चाकू से गोदा

सिंघिया (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के लिलहौल गांव में रविवार की रात शौच के लिए गयी महिला को चाकू से गोद दिया गया. हमलावरों ने मृत समझ उसे उठा कर उसके ही दरवाजे पर लाकर सुला दिया. घटना की सूचना मिलने के बीस घंटे बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. […]
सिंघिया (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के लिलहौल गांव में रविवार की रात शौच के लिए गयी महिला को चाकू से गोद दिया गया. हमलावरों ने मृत समझ उसे उठा कर उसके ही दरवाजे पर लाकर सुला दिया. घटना की सूचना मिलने के बीस घंटे बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे दरभंगा रेफर कर दिया.
महिला विष्णुदेव साहु की पत्नी अमेरिका देवी (70) थी. पुलिस ने घायल महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें गांव के ही डोमी साह और उसके पुत्र पवन साह, अरुण साह, दिनेश साह, रामजतन साह व पुत्र वधू फूलो देवी को आरोपित किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों डोमी साह व पवन साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










