छेड़खानी करने वाले युवक की धुनाई

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक की यात्रियों ने जमकर धुनाई कर दी़ इसके बाद आरोपित युवक को जीआरपी थाना के हवाले कर दिया गया़ पकड़े गये युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित बड़हरा गांव के चंद्रिका यादव के पुत्र प्रिंस यादव के […]
समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर एक महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक युवक की यात्रियों ने जमकर धुनाई कर दी़ इसके बाद आरोपित युवक को जीआरपी थाना के हवाले कर दिया गया़ पकड़े गये युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित बड़हरा गांव के चंद्रिका यादव के पुत्र प्रिंस यादव के रूप में की गयी है़
इस घटना को लेकर पीड़ित महिला के पति ने पकड़े गये युवक के विरुद्ध शिकायत भी दर्ज करायी है़ घटना को लेकर पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मंगलवार की दोपहर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित अपूर्वा होटल के सामने बैठा हुआ था़ एक युवक उसकी पत्नी के बगल में बैठ गया और कुछ देर के बाद उसकी पत्नी के शरीर को छूने लगा़ पत्नी के शिकायत पर उसने अन्य यात्रियों के साथ उक्त युवक को पकड़ लिया और जीआरपी थाने के हवाले कर दिया़
इधर, घटना को लेकर जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष शशि कपूर ने बताया कि एक दंपती ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराते हुए एक आरोपित युवक को पुलिस के हवाले किया है़ आरोपित युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










