छह दिनों से आधार केंद्र बंद

समस्तीपुर : डाक विभाग नयी-नयी योजना ला रही है, लेकिन इसे सही ढंग से संचालित नहीं कर पा रहा है. आम ग्राहकों को विभाग न्यूनतम सुविधा देने में भी विफल साबित हुआ है. प्रधान डाकघर का हाल यह है कि आज कंप्यूटराइजेशन के जमाने पर भी लोगों को हाथ से लिखी स्पीड पोस्ट संख्या व […]
समस्तीपुर : डाक विभाग नयी-नयी योजना ला रही है, लेकिन इसे सही ढंग से संचालित नहीं कर पा रहा है. आम ग्राहकों को विभाग न्यूनतम सुविधा देने में भी विफल साबित हुआ है. प्रधान डाकघर का हाल यह है कि आज कंप्यूटराइजेशन के जमाने पर भी लोगों को हाथ से लिखी स्पीड पोस्ट संख्या व पार्सल संख्या दी जा रही है. इससे ग्राहकों को परेशानी बढ़ गयी है. आम ग्राहकों को पहले जहां दो एमपीसीएम काउंटर पर डाक सेवाओं की बुकिंग होती थी, वहीं अब एक काउंटर कर देने से परेशानी बढ़ गयी है.
इधर, कर्मचारियों की मानें तो एक मात्र काउंटर पर लगे प्रिंटर का हेडर खराब हो जाने के कारण जो आर्टिकल संख्या अंकित की जाती है. वह पढ़ने लायक भी नहीं रह गयी है. ऐसे में इसे ट्रेक कैसे किया जाये. आधार केंद्र में गड़बड़ी के कारण विगत छह दिनों से नये आधार बनाने व इसे सुधारने का काम रुका पड़ा हुआ है. इस बाबत पूछे जाने पर आधार केंद्र प्रभारी रजनीकांत गिरि ने बताया कि जांच के लिये दिल्ली से टीम आयी थी. इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका. आधार संख्या में सुधार का काम भी रुका पड़ा हुआ है. आधार केंद्र ओटीपी ही नहीं भेजता है ऐसे में ग्राहकों के डाटा में सुधार कैसे हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










