लूट में विफल होने पर स्वर्ण व्यवसायी पर की फायरिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Feb 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसनगर : माधोपुर गांव में मंगलवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट का प्रयास किया. विफल होने पर व्यवसायी को लक्ष्य कर फायरिंग कर दी. इसमें व्यवसायी बाल-बाल बच गया. पीड़ित व्यवसायी ने घटना को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. स्वर्ण […]
विज्ञापन
वारिसनगर : माधोपुर गांव में मंगलवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट का प्रयास किया. विफल होने पर व्यवसायी को लक्ष्य कर फायरिंग कर दी. इसमें व्यवसायी बाल-बाल बच गया. पीड़ित व्यवसायी ने घटना को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
स्वर्ण व्यवसायी मनियारपुर गांव निवासी परमानंद कुमार का कहना है कि कल्याणपुर थाने के मंजिल मुबारक गांव में उसकी आभूषण की दुकान है. अन्य दिनों की भांति मंगलवार की रात आठ बजे व्यवसाय करने के बाद वह अपने एक सहयोगी के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में जब वह रघुनाथपुर माधोपुर गांव के बीच से गुजर रहे थे, तो एक ही बाइक पर सवार दो अपराधी उसका पीछा करने लगे. कुछ ही दूर जाने के बाद अपराधियों ने ओवरटेक कर व्यवसायी के पास रखे बैग को छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
शोर करने पर अपराधियों में से एक ने पिस्तौल से फायरिंग की. संयोग से गोली व्यवसायी को नहीं लगी. इस बीच शोर सुनकर आपास के लोगों को सक्रिय होता समझ कर अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले. व्यवसायी ने बुधवार की सुबह वारिसनगर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसके
बाद सक्रिय हुई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर छानबीन की गयी है. जहां घटना हुई है वहां आसपास घनी आबादी है. उनका कहना है कि गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है.
दुस्साहस
मनियारपुर गांव के स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट का किया प्रयास, एक बाइक पर सवार थे दो अपराधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










