यात्रियों के साथ अच्छा बर्ताव करेंगे रेलकर्मी

समस्तीपुर : रेल कर्मचारी (विशेषकर फ्रंट लाइन के जैसे-बुकिंग क्लर्क, टीटीइ, टीटीआइ व रेलवे सुरक्षा बल आदि) यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करेंगे. सिर्फ अच्छा व्यवहार ही नहीं करेंगे आवश्यकता पड़ने पर यात्री का सहयोग भी करेंगे. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ के तहत फ्रंटलाइन के प्रत्येक रेल कर्मचारियों को इसके […]
समस्तीपुर : रेल कर्मचारी (विशेषकर फ्रंट लाइन के जैसे-बुकिंग क्लर्क, टीटीइ, टीटीआइ व रेलवे सुरक्षा बल आदि) यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करेंगे. सिर्फ अच्छा व्यवहार ही नहीं करेंगे आवश्यकता पड़ने पर यात्री का सहयोग भी करेंगे. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ के तहत फ्रंटलाइन के प्रत्येक रेल कर्मचारियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जायेगा.
प्रोजेक्ट सक्षम योजना भारतीय रेलवे में एक साथ लागू हो गयी है. पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल मुख्यालय में तो इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जायेगा. इसके लिए सहायक वाणिज्य प्रबंधकों (एसीएम) को जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










