अब एक लाइसेंस पर सभी शस्त्रों का ब्योरा

समस्तीपुर : गृह विभाग के आदेश के आलोक में अब एक व्यक्ति के पास जितने शस्त्र हैं उसका एक ही लाइसेंस बुक होगा, जिस पर सभी शस्त्रों का ब्योरा रहेगा. इससे शस्त्रों की जांच में आसानी होगी और अब कई लाइसेंस बुक लेकर आने-जाने से शस्त्रधारियों को मुक्ति मिल जायेगी. सरकार का आदेश मिलते ही […]
समस्तीपुर : गृह विभाग के आदेश के आलोक में अब एक व्यक्ति के पास जितने शस्त्र हैं उसका एक ही लाइसेंस बुक होगा, जिस पर सभी शस्त्रों का ब्योरा रहेगा. इससे शस्त्रों की जांच में आसानी होगी और अब कई लाइसेंस बुक लेकर आने-जाने से शस्त्रधारियों को मुक्ति मिल जायेगी. सरकार का आदेश मिलते ही जिले में एक लाइसेंस पर सभी शस्त्रों का ब्योरा दर्ज करने का कार्य जिला प्रशासन ने शुरू कर दिया है. डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को अधिकतम तीन शस्त्रों का लाइसेंस मिल सकता है. बहुत लोग ऐसे हैं, जिनके पास एक से अधिक शस्त्र है और अलग-अलग लाइसेंस रखना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










