अभी जारी रहेगी शीत लहर, ठंड से राहत नहीं

समस्तीपुर : जिले में कड़कड़ाती सर्दी का कहर आम लोगों पर जारी रहेगा. जिससे आम लोग कंपकपांते रहेंगे. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र पूसा व भारत मौसम विज्ञान केंंद्र के छह से 10 जनवरी तक मौसम पूर्वानुमान में इस दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने के संकेत दिया है. अगले दो से तीन दिनों […]
समस्तीपुर : जिले में कड़कड़ाती सर्दी का कहर आम लोगों पर जारी रहेगा. जिससे आम लोग कंपकपांते रहेंगे. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र पूसा व भारत मौसम विज्ञान केंंद्र के छह से 10 जनवरी तक मौसम पूर्वानुमान में इस दौरान तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने के संकेत दिया है. अगले दो से तीन दिनों तक दिन में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. जिससे शीतलहर का प्रकोप से आम लोग अपने घरों में दुबकने को विवश रहेंगे. सुबह में मध्यम से घना कुहासा छाया रहेगा.
दिन में अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है. शीतलहर के साथ साथ पछिया हवा भी इस ठंड को बढायेगी. औसतन पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा बहेगी. तापमान में गिरावट के कारण आर्द्रता 90 से 95 फीसदी तक रह सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










