दलसिंहसराय में प्रभात खबर की ओर से उपहारों की बारिश

Published at :06 Jan 2018 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
दलसिंहसराय में प्रभात खबर की ओर से उपहारों की बारिश

दलसिंहसराय : प्रभात खबर की ओर से उपहारों की बारिश योजना के तहत शुक्रवार को उपहार वितरण दलसिंहसराय के स्टेशन रोड स्थित प्रभात खबर कार्यालय में किया गया़ इसमें प्रसार विभाग के इंद्रभूषण कुमार व अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सुधि पाठकों ने उपहारों की बारिश कार्यक्रम के तहत अपना कूपन स्क्रैच कर मौके पर […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय : प्रभात खबर की ओर से उपहारों की बारिश योजना के तहत शुक्रवार को उपहार वितरण दलसिंहसराय के स्टेशन रोड स्थित प्रभात खबर कार्यालय में किया गया़ इसमें प्रसार विभाग के इंद्रभूषण कुमार व अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सुधि पाठकों ने उपहारों की बारिश कार्यक्रम के तहत अपना कूपन स्क्रैच कर मौके पर ही उपहार पाकर काफी गद्गद दिखे़ ठंड मौसम के बावजूद इनाम पाने को लेकर पाठकों के बीच काफी उत्साह देखा गया़

पाठकों की ओर से रखे कूपन स्वयं निकाल कर लकी कूपन स्क्रैच कर उसमें अंकित उपहार मिले़

पाठकों ने प्रभात खबर के इस कदम की सराहना करते हुये कहा कि यह अखबार स्थानीय स्तर पर समाचार के बेहतर कवरेज के साथ ही राज्य व देश-दुनिया के खबरों से पाठकों को रोजाना रूबरू कराता है़
साथ ही पाठकों के लिये लकी कूपन के माध्यम से उपहार देकर उन्हें सम्मान देने का भी काम करती है़ कैसरॉल पाकर ढेपूरा के देवानंद राय व गढ़सिसई विद्यापतिनगर के अवधेश कुमार तथा इलेक्ट्रिक आयरन पाकर गद्गद दिखे. गुदरी बाजार के अजय कुमार ने प्रभात खबर के उपहार योजना की तारिफ की़ वहीं ब्लॉक रोड के कन्हैया प्रसाद, दलसिंहसराय के शिवम कुमार, पूजा कुमारी, कमरांव के मो़ सरफराज, छबीलापुर के उमेश प्रसाद महतो, कोआरी के तेजस राज, केवटा के राजाराम राय, शहबाजपुर के मो़ अनवर, मनिका के रामचंद्र पासवान व राज कुमार राम, भगवानपुर के मिथिलेश कुमार मिश्रा, असीनचक के रामसगुन महतो,
दलसिंहसराय के नरेश कुमार सिन्हा, राम अनुराग झा, राजीव कुमार, आईबी रोड के मो़ शहाब, केवटा के रामप्रवेश राय, शाहपुर के मो़ नईमुदददीन अंसारी समेत 175 पाठकों को उपहार के रूप में बाल्टी मिले, जिन्हें पाकर पाठकों ने कहा कि पाठकों की सुविधा के लिये अखबार की ओर से दलसिंहसराय में उपहार वितरण कराने से पाठकों को इस सर्द मौसम में काफी राहत मिली़ मौके पर अजय कुमार सिन्हा, विकास कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद थे़
शनिवार को समस्तीपुर कार्यालय में होगा पुरस्कार वितरण: ठंड के मौसम को देखते हुए और पाठकों की डिमांड पर शनिवार को प्रभात खबर समस्तीपुर कार्यालय में पाठकों के बीच उपहार का वितरण किया जायेगा. जो पाठक उपहारों की बारिश योजना के तहत स्क्रैच कर उपहार नहीं ले सके है वे शनिवार को सुबह दस बजे से संध्या चार बजे तक शहर के एचपी घोष पेट्रोल पंप के निकट प्रभात खबर कार्यालय में आकर उपहार ले सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन