समस्तीपुर में यूको बैंक से 49 लाख की लूट

समस्तीपुर : शहर के व्यस्ततम माने जाने वाले गोला रोड स्थित यूको बैंक की शाखा से गुरुवार की सुबह नकाबपोश अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बना कर 49 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी लेते गये. लूट के क्रम में अपराधियों […]
समस्तीपुर : शहर के व्यस्ततम माने जाने वाले गोला रोड स्थित यूको बैंक की शाखा से गुरुवार की सुबह नकाबपोश अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बना कर 49 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बैंक में लगे सीसीटीवी का हार्ड डिस्क भी लेते गये. लूट के क्रम में अपराधियों ने बैंककर्मियों के साथ मारपीट भी की. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन, डीएसपी सदर मो तनवीर पुलिस बल के साथ बैंक पहुंचे. मामले की छानबीन में जुट गये. इधर, दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी विनोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. वह पूरे मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










