बैंकों में सुरक्षा की खुलेआम हो रही अनदेखी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

बैंकों के रवैये से ग्राहकों की राशि असुरक्षित समस्तीपुर में बैंकों की 255 हैं शाखाएं, 194 एटीएम समस्तीपुर : जिले की बैंक की शाखाओं में खुलेआम सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है. चाहे बैंक की शाखा हो या एटीएम सभी जगहों पर सुरक्षा की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. हाल यह है कि […]
विज्ञापन
बैंकों के रवैये से ग्राहकों
की राशि असुरक्षित
समस्तीपुर में बैंकों की 255 हैं शाखाएं, 194 एटीएम
समस्तीपुर : जिले की बैंक की शाखाओं में खुलेआम सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है. चाहे बैंक की शाखा हो या एटीएम सभी जगहों पर सुरक्षा की खुलेआम अनदेखी की जा रही है. हाल यह है कि जिले में बैंकों की शाखाओं के पास गार्ड तक उपलब्ध नहीं है कु छ यही हाल एटीएम का है. शहर के अधिकांश एटीएम में एक भी सुरक्षा गार्ड नहीं है. किसी की सीसीटीवी खराब पड़ी हुयी है तो किसी के गेट तक बंद नहीं होते हैं.ऐसे में आम लोगों की जमा राशि के प्रति बैंकों का रवैया कितना संवेदनशील है यह समक्षा जा सकता है.
कार्यालय अवधि में पुलिस की भी करनी है तैनाती : बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का पोल गुरुवार को उस समय खुल गया जब यूको बैंक में गार्ड की उपस्थिति नहीं होने की बात कही जा रही है. वहीं इस बाबत एलडीएम आरके चौधरी ने कहा कि बैक गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ गार्ड ही नहीं वरन् कार्यालय अवधि में पुलिस की उपस्थिति भी बैंक में होनी आवश्यक है. जिससे लोगों की राशि सुरक्षित रह सके. विगत दिनांे बैंको को पुलिस प्रशासन के साथ बैठक में इस बाबत कहा भी गया था. मगर गार्ड का नहीं होना बड़ी चूक है.
255 शाखा : जिले में बैंक की कुल 255 शाखा कार्यरत है. इसमें 156 शाखा सिर्फ राष्ट्रीयकृत बैंकों की है. शेष शाखा निजी बैंकों की है. इसमें भी 150 से अधिक शाखा ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रही है. जहां रात होते ही सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे टिकी रहती है. वहीं 194 एटीएम के तहत लोगों को राशि दी जाती है. सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सबसे अधिक राष्ट्रीयकृत बैंक ही बरत रहे हैं. राशि व इंप्लाइज की कमी की समस्या का रोना बता ग्राहकों की जमा राशि के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










