सदस्यता के 99 फीसदी आवेदन पैक्सों में लंबित

Published at :25 Dec 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
सदस्यता के 99 फीसदी आवेदन पैक्सों में लंबित

उदासीनता. 2700 आवेदनों में चार को मिली स्वीकृति पैक्सों में नये सदस्य बनाने के लिए शुरू हुआ था अभियान समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ऑनलाइन सदस्यता अभियान पैक्सों को रास नहीं आ रही है. पैक्सों की लापरवाही के कारण नये सदस्य बनाने की रफ्तार पर विराम लग गया है. हाल यह है कि जिले में […]

विज्ञापन

उदासीनता. 2700 आवेदनों में चार को मिली स्वीकृति

पैक्सों में नये सदस्य बनाने के लिए शुरू हुआ था अभियान
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ऑनलाइन सदस्यता अभियान पैक्सों को रास नहीं आ रही है. पैक्सों की लापरवाही के कारण नये सदस्य बनाने की रफ्तार पर विराम लग गया है. हाल यह है कि जिले में 2700 सदस्यता आवेदन में से सिर्फ 4 लोगों को ही नया सदस्य बनाया जा सका है. शेष आवेदन पैक्सों में लंबित पड़े हुए है. जिसे न तो पैक्स वापस लौटा रहे है और न ही उसे अस्वीकृत ही कर रहे हैं. जिसके कारण ऑनलाइन सदस्यता अभियान बीच अधर में लटकी हुई है. विगत दिनों सहकारिता विभाग ने सभी बीसीओ को पत्र भेजते हुये ऐसे लंबित आवेदनों पर पैक्सों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
पैक्सों में नये सदस्य बनने की धीमी रफ्तार को देखते हुये सरकार ने नवंबर माह में समस्तीपुर में ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी. 381 पैक्स में यह व्यवस्था लागू की गयी थी. जिसमें कोई भी मतदाता ऑनलाइन आवेदन कर अपने पैक्स में सदस्य बन सकता था. आवेदन के बाद उसकी हार्ड कॉपी जिला सहकारिता कार्यालय के पास आती थी. जिसे संबंधित पैक्सों में स्वीकृति के लिये भेज दी जाती थी. मामला यहां से ही फंसने लगा.
पैक्स आवेदन को अपने पास रखकर न तो लौटाते थे और न ही इसे स्वीकृत करते थे. जबकि विभाग ने इसके लिये 30 दिनों की समय सीमा तय कर रखी है. मगर नये सदस्य बनाने पर पैक्सों के एकाधिकार के कारण विभाग सिर्फ पत्राचार तक सीमट कर रह गया. पैक्सों में राजनीतिक समीकरण बिगड़ जाने के कारण नये सदस्य नहीं बनाये जा रहे हैं. इधर जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि पत्र के बाद जो जवाब आता है उसपर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन