कैदियों को गुटखा दे रहे युवक को पीटा

Published at :08 Dec 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
कैदियों को गुटखा दे रहे युवक को पीटा

समस्तीपुर : मंडल कारा से समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय लाये जा रहे बंदियों को गुटखा दे रहे एक युवक की गाड़ी में चल रहे जवानों ने गुरुवार को जमकर पिटाई की. इसी क्रम में उक्त युवक जवानों के चंगुल से बच कर भाग निकला. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सूत्रों का बताना है […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मंडल कारा से समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय लाये जा रहे बंदियों को गुटखा दे रहे एक युवक की गाड़ी में चल रहे जवानों ने गुरुवार को जमकर पिटाई की. इसी क्रम में उक्त युवक जवानों के चंगुल से बच कर भाग निकला. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सूत्रों का बताना है कि गुरुवार को मुसापुर के ग्रामीण धर्मपुर चौक के समीप मांगों को लेकर सड़क जाम कर रहे थे.

इसी क्रम में मंडल कारा से बंदियों को लेकर जा रहा कैदी वाहन जाम में फंस गया. मौका देख जाम में फंसे वाहन में सवार बंदियों को एक युवक गुटखा o अन्य सामान खिड़की के रास्ते दे रहा था. उसे गाड़ी के साथ चल रहे जवानों ने देख लिया. इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी. लेकिन, इसी बीच मौका पाकर उक्त युवक भाग निकला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन