सीयूजी नंबर से लैस होंगे टिकट जांच कर्मी

Published at :04 Dec 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
सीयूजी नंबर से लैस होंगे टिकट जांच कर्मी

समस्तीपुर : यात्रा के दौरान टिकट जांच कर्मचारियों (टीइ, सीनियर टीइ, टीटीआइ, सीटीआइ) के लिए अब रेलवे ने नयी व्यवस्था दी है. टीइ, सीनियर टीइ, टीटीआइ, सीटीआइ अब ड्यूटी के दौरान भी अपने सहयोगियों व अधिकारियों के संपर्क में रह सकेंगे. समय रहते किसी भी विषम परिस्थिति की जानकारी कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे. आपस में […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : यात्रा के दौरान टिकट जांच कर्मचारियों (टीइ, सीनियर टीइ, टीटीआइ, सीटीआइ) के लिए अब रेलवे ने नयी व्यवस्था दी है. टीइ, सीनियर टीइ, टीटीआइ, सीटीआइ अब ड्यूटी के दौरान भी अपने सहयोगियों व अधिकारियों के संपर्क में रह सकेंगे. समय रहते किसी भी विषम परिस्थिति की जानकारी कार्यालय तक पहुंचा सकेंगे. आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान भी कर सकेंगे.
टिकट जांच कर्मचारियों की आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने उन्हें भी सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबर देने का निर्णय लिया है. इसके लिए बोर्ड ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है. पूर्व मध्य रेलवे में टिकट जांच कर्मचारियों को सीयूजी नंबर देने की तैयारी शुरू हो चुकी है. रेलवे बोर्ड ने प्रत्येक टिकट जांच कर्मचारी को 300 रुपये प्रति माह के आधार पर सीयूजी नंबर देने का प्रावधान किया है.
रेलवे बोर्ड ने टिकट जांच कर्मचारियों को फ्रंट लाइन का कर्मचारी माना है. बोर्ड का मानना है कि टिकट जांच कर्मचारी हमेशा यात्रियों के सामने होते हैं. ऐसे में उनके सामने अक्सर विषम परिस्थितियां आती रहती हैं. कभी रेल दुर्घटना तो कभी यात्रियों की समस्या. आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को फस्ट एड की व्यवस्था भी करनी पड़ती है. ऊपर से साफ-सफाई व खान-पान की निगरानी. चोरी, छिनैती, लूट और डकैती पर भी पूरी सक्रियता निभानी पड़ती है. अलग से टिकट जांच अभियान में भी शामिल होना पड़ता है.
संरक्षा से जुड़े इन संवेदनशील कार्यों के दौरान अक्सर वे अपने सहयोगी और अधिकारियों से कट जाते हैं. कार्यालय से भी उनका संपर्क नहीं हो पाता. समय पड़ने पर संबंधित अधिकारी भी उनसे संपर्क नहीं कर पाते. डीआरएम आरके जैन के अनुसार इस नयी व्यवस्था से रेलवे की कार्यप्रणाली बेहतर होगी. संबंधित अधिकारी और टिकट कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी. वे हमेशा एक दूसरे के संपर्क में बने रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन