आक्रोश. सरकार की नीति के खिलाफ सड़क पर उतरे गिट्टी-बालू व्यवसायी

समस्तीपुर : सरकार की नयी खनन नीति के खिलाफ मंगलवार को बालू गिट्टी व्यवसायी सड़क पर उतर आये. नीति के विरोध में खनन कारोबार से जुड़े लोगों ने दरभंगा-पटना राजधानी रोड को ओवरब्रीज के पास जाम कर दिया. इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया. मथुरापुर से मुसरीघरारी की ओर आने-जाने वाले वाहनों जहां तहां […]
समस्तीपुर : सरकार की नयी खनन नीति के खिलाफ मंगलवार को बालू गिट्टी व्यवसायी सड़क पर उतर आये. नीति के विरोध में खनन कारोबार से जुड़े लोगों ने दरभंगा-पटना राजधानी रोड को ओवरब्रीज के पास जाम कर दिया. इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया. मथुरापुर से मुसरीघरारी की ओर आने-जाने वाले वाहनों जहां तहां सड़कों पर रुक गये, वहीं सुबह सबेरे जाम के कारण स्कूली बस से लेकर मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस वाहन पर भी इसका असर दिखने को मिला. ओवरब्रीज के पास करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा. बाद में हाइकोर्ट के खनन नीति पर रोक लगाने के फैसले की सूचना मिलने पर कारोबारियों ने चक्का जाम को शांतिपूर्ण सभा में तब्दील कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










