मिट्टी काटने के दौरान धसना गिरने से दो मजदूरों की मौत

Published at :26 Nov 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
मिट्टी काटने के दौरान धसना गिरने से दो मजदूरों की मौत

ताजपुर : सीमावर्ती क्षेत्र वैशाली के पातेपुर थाना के कुरिया गांव में मिट्टी काट रहे दो मजदूरों की धसान गिरने से मौत हो गई. बंगरा थाना क्षेत्र के सरसौना निवासी कमलेश दास 35 व मनोज दास 28 की मौत धसना गिरने से हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर कुरिया […]

विज्ञापन

ताजपुर : सीमावर्ती क्षेत्र वैशाली के पातेपुर थाना के कुरिया गांव में मिट्टी काट रहे दो मजदूरों की धसान गिरने से मौत हो गई. बंगरा थाना क्षेत्र के सरसौना निवासी कमलेश दास 35 व मनोज दास 28 की मौत धसना गिरने से हो गयी. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर कुरिया गांव में मिट्टी काट रहे थे.

मिट्टी काटने के दौरान धसना गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया. समाचार प्रेषण तक घटना स्थल पुलिस नहीं पहुंची थी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया है. मजदूर अपने घर का कमाऊ वारिस था. जिसकी मौत ने पूरे परिवार के समक्ष नया संकट खड़ा कर दिया है. घटना के बाद से मृतक के गांव व घर पर कोहराम मचा हुआ है. परिजनों की चीख-पुकार से आसपास का वातावरण गमगीन हो उठा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन